[post-views]

36 बिरादरी की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन को दिया समर्थन, सचिन ने दिया आशीर्वाद

0 7,883

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं टोंक विधानसभा से विधायक सचिन पायलट ने कहा कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दिन हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता खुशहाल हरियाणा का निर्माण करेगी। इसके बाद जनता के समर्थन का 8 को ऐतिहासिक फैसला कांग्रेस के पक्ष में आएगा। भाजपा के कुशासन का अंत हो जाएगा। इस जनसभा में कांग्रेस के यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास भी पहुंचे। सचिन पायलट यहां बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में बादशाहपुर के दीवान पैलेस में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बादशाहपुर की सरदारी को हाथ जोडक़र नमन किया। युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश में बदलाव ला सकते हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। हमें हर स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए जागरुक भी होना चाहिए और अग्रणी भी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश-प्रदेश से खुशहाली गायब हो गई है। भाजपा ने देश की जनता को उलझा कर रखा है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय लाठियां देने का काम किया है। जिन किसी ने भी अपनी आवाज उठाई, उस आवाज को कुचलने का काम किया। भाजपा के कुशासन से कुछ तो लोकसभा के चुनाव में हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के लोगों ने अंत किया। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करके यह बताया जाए कि अब जनता जुल्म नहीं सहने वाली।कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने सचिन पायलट का स्वागत करते हुए कहा कि उनका यहां आना उन्हें और अधिक मजबूती दे गया है। क्षेत्र की जनता को भी अब कांग्रेस सरकार से उम्मीदें हैं। भाजपा के कुशासन को तो 10 साल तक जनता झेल चुकी है। विकास के नाम पर खोखले दावे किए गए। कभी कहीं पर जाकर काम नहीं किया। जनता को काम करने वाली पार्टी चाहिए। इसलिए इस बार कांग्रेस की सरकार हरियाणा में सरकार बनानी जरूरी है। बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों के लिए कांग्रेस ने योजनाएं तैयार की हैं। घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। अब बादशाहपुर की जनता को मजबूती के साथ आने वाली 5 अक्टूबर को हाथ के निशान के सामने का बटन दबाकर कांग्रेस को जिताना है। भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे।

Leave A Reply