[post-views]

प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धी का प्रतीक है काशी : सुखविंदर सिंह मांढी

43

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने कहा कि काशी का भव्य और नव्य स्वरूप देश के यशस्वी और ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सीद्धी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ईमानदार-काम दमदार को पूरी तरह सार्थक कर रहे हैं। सुखविंदर सिंह मांढी सोमवार को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बेगराज यादव के कार्यालय बादशाहपुर में काशी विश्वना‌थ धाम के नए स्वरूप के लोकार्पण समारोह का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू होने के नाते आज हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा होगा। दुनिया भर में रह रहे लोग अब गर्व करेंगे। आज तक किसी सरकार ने काशी विश्वनाथ धाम के जीर्णोद्धार के बारे में नहीं सोचा। यह देश के लिए गौरव की बात है कि उसने 75 साल की आजादी के बाद एक ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जो देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सरंक्षण करने वाला है। ऐसे देश के सच्चे सपूत का काशी ही नहीं पूरे देश को दशकों से इंतजार था।

 पूर्व चेयरमैन बेगराज यादव ने कहा कि सदियों बाद आदि विश्वेश्वर का भव्य स्वरूप दुनिया के सामने है। इस महान को तीर्थ को उसकी ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आभा के साथ मोक्षदायिनी गंगा के साथ जोड़ने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं। आज काशी इतिहास के अभूतपूर्व सृजन का साक्षी बना है। जो एक हजार साल के इतिहास में नहीं हो पाया, वो हमारे प्रधानमंत्री ने कर दिखाया है। कार्याक्रम के दौरान ही उनके कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी भी पहुंचे। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।a

Comments are closed.