[post-views]

राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय माहौल से वार्ड 22 में जसबीर की होगी प्रचंड जीत

0 3,447

गुरुग्राम, 10 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 22 से भावी पार्षद उम्मीदवार जसबीर यादव की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। वे भाजपा के सबसे सक्रिय सदस्यों में से एक हैं और लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि स्थानीय लोग कहते हैं, “जसबीर के सामने कोई और नेता टिक ही नहीं सकता।

 वार्ड 22 में जसबीर यादव ने वर्षों से मजबूत जनसंपर्क अभियान चला रखा है। वे लगातार घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए प्रयासरत हैं। जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ और सक्रियता ने उन्हें इस चुनाव में सबसे सशक्त उम्मीदवार बना दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जसबीर यादव हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं और उन्हें वार्ड 22 का पार्षद बनाना जनता की प्राथमिकता बन चुकी है। उनकी कार्यशैली, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ उन्हें अन्य सभी दावेदारों से अलग और आगे रखती है।

 भाजपा संगठन के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की टिकट की दौड़ में जसबीर यादव का नाम सबसे पहले है। पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता भी उनके नाम पर सहमति बना रहे हैं क्योंकि वे संगठन के प्रति निष्ठावान और जनता में बेहद लोकप्रिय हैं। राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय माहौल को देखते हुए यह साफ है कि जसबीर यादव की जीत तय मानी जा रही है। अब सभी की नजरें पार्टी के आधिकारिक निर्णय पर टिकी हैं, लेकिन वार्ड 22 में जनता के समर्थन को देखते हुए कहा जा सकता है कि जसबीर यादव इस चुनाव में भारी मतों से विजयी हो सकते हैं।

Leave A Reply