[post-views]

सोहना में राजनीतिक दम दिखाने के लिए तैयार कांग्रेस नेता महेश घोड़ारोप

3,284

गुरुग्राम, 7 अगस्त (ब्यूरो) : सोहना विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक संघर्ष तेज हो गया है। कांग्रेस नेता महेश घोड़ारोप इस बार राजनीतिक मैदान में उतर चुके है। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी और सोहना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल होंगे। महेश घोड़ारोप ने लोकसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन से कांग्रेस पार्टी को रिकॉर्ड वोट दिलाने का कार्य किया था, जिससे पार्टी ने उनकी तरफ ध्यान आकर्षित किया है। महेश घोड़ारोप और उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। महेश काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सरकार की विशेषताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

  महेश ने कहा मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी मुझे चुनाव लड़ने का मौका देगी और इस बार वह जनता के समर्थन से सोहना विधानसभा क्षेत्र से विजयी होकर निकलूंगा। महेश ने अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा मैं लगातार क्षेत्र के लोगों से मिल रहा हूं, उनकी समस्याओं को सुन रहा हूं और उन्हें कांग्रेस की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहा हूं। हमारी सरकार ने पूर्व के कार्यकाल में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे और मैं चाहता हूं कि लोग इस बार कांग्रेस की सरकार बनाये।

 क्षेत्र के लोगों के बीच महेश घोड़ारोप की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए विशेष योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिससे सभी वर्गों को लाभ पहुंचे। सोहना विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने महेश घोड़ारोप का समर्थन किया है। उनका कहना है कि महेश घोड़ारोप की मेहनत और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा और वह निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे।

Comments are closed.