[post-views]

भाजपा पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहें कार्यकर्ता : प्रो. हंसराज

2,405

गुरुग्राम, 26 जुलाई (ब्यूरो) : प्रो. हंसराज यादव ने भाजपा की कार्यकर्ता-समर्थक नीतियों की सराहना करते हुए कहा है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दृष्टिकोण कार्यकर्ताओं में नया जोश भरता है और उन्हें पार्टी के प्रति और अधिक समर्पित बनाता है। प्रो. हंसराज यादव ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह नीति न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है बल्कि उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से भर देती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह दृष्टिकोण कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है और उन्हें अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। भाजपा की यह नीति अन्य पार्टियों से अलग और प्रभावी है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी प्रो. हंसराज यादव की इस बात का समर्थन किया। भाजपा में हमें हमारी मेहनत और क्षमता के अनुसार सम्मान मिलता है। इससे हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। प्रो. हंसराज यादव का मानना है कि भाजपा की यह नीति पार्टी को मजबूत और संगठित बनाती है। उन्होंने कहा भाजपा के इस दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उमंग भरता है, जिससे वे पार्टी के प्रति और अधिक समर्पित हो जाते हैं। भाजपा की इस नीति के कारण पार्टी में कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहता है और वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा में लगे रहते हैं। प्रो हंसराज ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Comments are closed.