[post-views]

प्रो. हंसराज के ताबड़तोड़ दौरों से बादशाहपुर में मजबूत हुई पहचान, जीत सुनिश्चित

12,381

गुरुग्राम, 31 अगस्त (अजय) : भाजपा नेता प्रो. हंसराज यादव के ताबड़तोड़ दौरों ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी पहचान को और भी मजबूत कर दिया है। लगातार जनसंपर्क और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय उपस्थिति के कारण वे जनता के बीच में गहरी पैठ बना चुके हैं। स्थानीय जनता का मानना है कि यदि भाजपा ने प्रो. हंसराज यादव को टिकट दिया, तो पार्टी की जीत निश्चित है। प्रो. हंसराज यादव ने हाल के दिनों में बादशाहपुर के कई गांवों और शहरी इलाकों का दौरा किया, जहां उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उनके इन दौरों ने न केवल उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है, बल्कि भाजपा की ओर से एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में भी स्थापित किया है। क्षेत्र की जनता ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हंसराज यादव ने अपने ताबड़तोड़ दौरों के माध्यम से जो संपर्क स्थापित किया है, वह उनके जीतने की संभावनाओं को और भी बढ़ाता है।

 एक स्थानीय निवासी ने कहा प्रो. हंसराज यादव ने हमारे साथ जिस तरह से बातचीत की और हमारी समस्याओं को समझा, उससे हमें लगता है कि वे ही हमारे क्षेत्र के लिए सही प्रतिनिधि हो सकते हैं। अगर भाजपा ने उन्हें टिकट दिया, तो उनकी जीत सुनिश्चित है। जनता का कहना है कि प्रो. हंसराज यादव के अनुभव, समर्पण और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता भाजपा की जीत की बड़ी वजह बन सकती है। उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हंसराज यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति और भी तेज होगी। प्रो. हंसराज यादव के ताबड़तोड़ दौरों और जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह साफ हो गया है कि अगर उन्हें भाजपा की ओर से टिकट मिलता है, तो बादशाहपुर में पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। जनता का यह विश्वास हंसराज यादव और भाजपा दोनों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Comments are closed.