[post-views]

मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से मिले गणमान्य लोग

1,751

बादशाहपुर, 11 जनवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर-निगम क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 17 सी में लोगों को मूलभूत सुविधाएँ नही मिलने तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर आज नरेश सहरावत के नेतृत्व मे आर.डब्लू.ए पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग निगम आयुक्त नरहरि बांगड़ से मिले और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन लिया। नरेश ने बताया कि सेक्टर 17 सी में बदहाल सड़के, साफ़ सफाई की अव्यवस्था तथा जलभराव की गम्भीर समस्यां है, जिससे सेक्टर के लोग बुरी तरह से प्रभावित है, जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए। नरेश सहरावत ने कहा कि सेक्टरवासियों की समस्यां से निगम अधिकारी पहले से अवगत है, और बादहालातों से अच्छी तरह परिचित है। सेक्टर की सड़क, सफ़ाई, जलनिकासी इत्यादि को ठीक कराने के लिए ही आर.डब्लू.ए व अन्य गणमान्य लोग अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए निगम कमिश्नर से मिले थे। इस दौरान नरेश सहरावत ने आर.डब्लू.ए सेक्टर 17 सी के पदाधिकारीगण हितेश भारद्वाज, एच.एस. अहलवात, आर.के. गुप्ता व सुबेसिंह वोहरा सहित अन्यो ने निगम कार्यालय में निगमायुक्त से मिले। उन्होंने बताया कि यह बैठक लगभग 20-25 मिनट चली। इस दौरान सूबे सिंह बोहरा, बीरू सरपंच भी मोजूद थे। जिसके दौरान सभी लूग्न ने सभी समस्याओं का वर्णन विस्तृत रूप से किया। निगम कमिश्नर ने धैर्यपूर्वक सभी बातें सुनी व कमेटी को आश्वस्त किया की सेक्टर 17सी की समस्यायों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Comments are closed.