[post-views]

राव नरबीर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह सक्षम : अजीत यादव

4,367

गुरुग्राम, 15 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रत्याशी राव नरबीर सिंह को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थक अजीत यादव का कहना है कि राव नरबीर सिंह जनता की अपेक्षाओं को भली-भांति समझते हैं और उन्हें पूरा करने की पूरी क्षमता रखते हैं। अजीत यादव ने कहा राव नरबीर सिंह का राजनीतिक अनुभव और उनकी कार्यशैली क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी साबित होगी। विधायक बनने के बाद राव नरबीर सिंह को मंत्री पद की भी जिम्मेदारी मिलना तय है, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।  उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह जनता की सभी प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से काम करेंगे और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि विकास कार्यों को तेजी से अमल में लाया जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यादव ने बताया कि राव नरबीर सिंह हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए तत्पर रहे हैं। उनका अब तक का राजनीतिक सफर इस बात का सबूत है कि वे एक दूरदर्शी नेता हैं, जो केवल वादे नहीं करते, बल्कि उन पर अमल भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तहत क्षेत्र में विकास की एक नई दिशा देखने को मिलेगी। राव नरबीर सिंह का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Comments are closed.