[post-views]

राव नरबीर सिंह का जनसेवा और विकास कार्यों का लंबा इतिहास : अशोक यादव

0 5,443

गुरुग्राम, 24 सितम्बर (ब्यूरो) : अशोक यादव ने कहा कि इस बार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राव नरबीर सिंह ही भारी मतों से विजयी होंगे। यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का भाजपा और राव नरबीर सिंह पर अटूट विश्वास है, और यही विश्वास आगामी चुनाव में उनकी विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। अशोक यादव ने कहा राव नरबीर सिंह का जनसेवा और विकास कार्यों का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर क्षेत्र में सुधार किया है। जनता को उन पर पूरा भरोसा है और वह ही अगले विधायक बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2014-19 पिछले चुनावों में राव नरबीर सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी, और इस बार भी हालात पूरी तरह राव नरबीर के पक्ष में हैं। यादव ने यह विश्वास जताया कि इस बार भाजपा और भी अधिक मतों से विजय हासिल करेगी। हमने हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया है और हमारा लक्ष्य क्षेत्र को हर मामले में सबसे आगे ले जाना है। अशोक यादव ने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा के उम्मीदवार राव नरबीर को फिर से विजयी बनाएं। अशोक यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे राज्य में विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं, और भविष्य में भी भाजपा ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेगी।

Leave A Reply