[post-views]

कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा : बेगराज यादव

3,319

गुरुग्राम, 9 अगस्त (ब्यूरो) : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बेगराज यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा का स्वागत किया है। यादव ने इस घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी। बेगराज यादव ने कहा, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का यह कदम प्रदेश के कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। यह घोषणा न केवल कर्मचारियों के जीवन में स्थिरता लाएगी बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाएगी। बेगराज ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की और कहा कि यह प्रदेश सरकार की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि प्रदेश में काम कर रहे 1 लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों के भविष्य में स्थिरता आएगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के लाभ मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेगराज यादव ने आगे कहा कि यह निर्णय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। जब वे सुरक्षित और संतुष्ट होंगे, तो वे अपने काम में और अधिक समर्पण और उत्साह से योगदान देंगे। इससे प्रदेश का विकास भी तेज गति से होगा।

प्रदेश के कर्मचारियों ने भी इस घोषणा का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद किया है। कई कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय उनके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा और उन्हें अपने भविष्य के प्रति अधिक आश्वस्त करेगा। बेगराज यादव ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा, यह आपके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। हम सभी को मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करना है और इस निर्णय से हमें नई ऊर्जा मिलेगी। इस घोषणा के बाद प्रदेश में कर्मचारियों में खुशी की लहर है और वे सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

Comments are closed.