[post-views]

विधानसभा चुनावों को लेकर कमल यादव का बड़ा दावा

6,395

गुरुग्राम, 21 अगस्त (अजय) : भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बादशाहपुर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर का विकास केवल भाजपा के “कमल” के साथ संभव है और क्षेत्र में भाजपा पार्टी की जीत तय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए हैं, जिससे जनता का समर्थन उनकी पार्टी के साथ है। कमल यादव ने कहा बादशाहपुर में भाजपा ने सड़क, बिजली, पानी, और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हमने क्षेत्र के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने बादशाहपुर के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। यादव ने यह भी दावा किया कि जनता ने भाजपा के विकास कार्यों को सराहा है और वे इस बार भी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में बादशाहपुर की जनता भाजपा को अपना समर्थन देगी और कमल का फूल फिर से खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काम के बल पर बादशाहपुर में चुनाव जीतेगी और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी। जनता के समर्थन से, भाजपा एक बार फिर क्षेत्र में अपनी जीत दर्ज करेगी।

Comments are closed.