[post-views]

शाह का मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेगा नया जोश और उत्साह : कमल यादव

1,330

बादशाहपुर, 26 जून (अजय) : भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगा। गुरुग्राम से भाजपा कार्यकर्ताओं की बसें भरकर आज पंचकूला पहुंची, जहां अमित शाह का संबोधन होगा। कमल यादव ने कहा गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धक समर्थन मिला है। सभी कार्यकर्ता अमित शाह के प्रेरणादायक भाषण को सुनने के लिए उत्सुक है और पंचकूला में बड़ी संख्या में जुटे है। उन्होंने कहा अमित शाह का मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनके विचार और दिशा-निर्देश हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। गुरुग्राम के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस नए जोश और उत्साह के साथ अपने कार्यों में और भी ऊर्जा लगाएंगे। पंचकूला में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह पार्टी की आगामी योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा करेगे और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए निर्देश देंगे। गुरुग्राम से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे और अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। आज पंचकुला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम लौटते समय अपनी ऊर्जा और जोश को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। कमल यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता गुरुग्राम में और भी जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे।

Comments are closed.