[post-views]

प्रदेश और गुरुग्राम की जनता फिर से भाजपा पर जताएगी भरोसा : डॉ. रामवीर

9,839

गुरुग्राम, 17 सितम्बर (ब्यूरो) : भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामवीर गोस्वामी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की जो दिशा तय की है, उसे आगे बढ़ाने के लिए पार्टी का फिर से सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिला है, चाहे वह किसान हो, व्यापारी हो, युवा हो या महिला। हर किसी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में सकारात्मक बदलाव महसूस किया है।

 डॉ. गोस्वामी ने कहा कि गुरुग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि भाजपा की विचारधारा और योजनाओं का संदेश हर घर तक पहुंचे। उनका मानना है कि जनता ने भाजपा के विकास कार्यों और सुधारों को देखा है और इसी कारण भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे अन्य किसी भी सरकार से बेहतर हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और आगामी चुनावों में भी यह समर्थन देखने को मिलेगा। डॉ. गोस्वामी ने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार की वापसी से प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी और हर क्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी मेहनत से चुनाव अभियान में जुटें और पार्टी की जीत को सुनिश्चित करें।

Comments are closed.