[post-views]

प्रदेशाध्यक्ष मोहन नेतृत्व से भाजपा में होगा नई ऊर्जा का संचार : अजित यादव

4,318

गुरुग्राम, 10 जुलाई (ब्युरो) : हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली की नियुक्ति पर गुरुग्राम के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजित यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बड़ौली को एक कुशल संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का फायदा भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को मिलेगा और उनकी नियुक्ति से प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार होगा। अजित यादव ने कहा मोहन बड़ौली का नेतृत्व पार्टी के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनकी संगठनात्मक क्षमताओं और अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हर कार्यकर्ता को उनके मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। यादव ने कहा बड़ौली की नियुक्ति से पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके नेतृत्व में हम सभी मिलकर हरियाणा में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली की नियुक्ति से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। अजित यादव ने कहा हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। बड़ौली का मार्गदर्शन हमें नई दिशा और प्रेरणा देगा। हम सब एकजुट होकर हरियाणा के विकास और समृद्धि के लिए काम करेंगे। मोहन बड़ौली नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Comments are closed.