[post-views]

मोहन बडौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने से गुरुग्राम भाजपा में नई उम्मीद और उत्साह

2,454

बादशाहपुर, 9 जुलाई (अजय) : हरियाणा में विधायक मोहन लाल बडौली को भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल बन गया है। बडौली की नियुक्ति पर गुरुग्राम के भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है और मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।

राकेश यादव ने कहा मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ हमें मिलेगा। : राकेश यादव

कृष्ण गुर्जर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा हम सब बडौली के निर्देशों का पालन करेंगे और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उनका अनुभव और दिशा-निर्देश हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। : कृष्ण गुर्जर

नीरज यादव ने कहा मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा और भी मजबूत होगी। हम सब मिलकर हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। : नीरज यादव

इंद्रजीत यादव ने कहा बडौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हम सबमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम उनके साथ मिलकर हरियाणा को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। : इंद्रजीत यादव

डॉ. रामवीर गोस्वामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा मोहन बडौली के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की सफलता के लिए काम करेंगे। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन से हम निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।: डॉ. रामवीर गोस्वामी

Comments are closed.