[post-views]

सुषमा स्वराज की जयंती पर यज्ञ एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

105

बादशाहपुर, 12 फरवरी (अजय) : आज भाजपा गुरुग्राम महिला मोर्चा ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती के अवसर पर यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया तथा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच बहनों को सुषमा अवार्ड से सम्मानित कियाl कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव रही। प्रदेश महिला मोर्चा सचिव एवं गुरुग्राम महिला मोर्चा प्रभारी अलीशा तोमर एवं प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा सदस्य निधि मल्होत्रा की विशेष उपस्थिति रही।

 जिलाध्यक्ष गुरुग्राम महिला मोर्चा  सुंदरी खत्री के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम महिला मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी बहने उपस्थित रही। संतोष यादव ने सुषमा स्वराज के विशाल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन की प्रेरणादायक बाते बहनों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज की शिक्षा मंत्री कार्यकाल में वे स्वयं पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य रहीं तथा उन्हें सुषमा का मार्गदर्शन एवम् सानिध्य प्राप्त हुआ। यादव ने बताया स्वर्गीय सुषमा सबसे कम उम्र की मंत्री एवं दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री रही। एक प्रखर वक्ता और कुशल नेतृत्व के लिए जानी जाती थी। सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री रहते हुए उनके संवेदनशील व्यक्तित्व को भी लोगों ने जाना। उन्होंने जाने कितने लोगों की केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही मदद की। जिससे उनकी छवि एक लोकप्रिय नेता के रूप में हमेशा याद की जाती रहेगी। उनके ओजस्वी वक्तव्य जिनमें संस्कृत के श्लोक और चौपाइयों का समावेश होता था। सुषमा का व्यक्तित्व अजातशत्रु था और विपक्ष में बैठे लोग भी उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते थे। महामंत्री विदु कालरा ने सम्मान प्राप्त करने वाली सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं को संगठन में शक्ति बनकर काम करना चाहिए और सुषमा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए निरंतर प्रगतिशील रहना चाहिए।

Comments are closed.