[post-views]

नायाब फेसले से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति का होगा बड़ा सुधार : बेगराज यादव

3,480

गुरुग्राम, 6 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने कहा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए लिया गया फेसला एक बड़ा ऐलान है। बेगराज यादव ने कहा कि अब राज्य सरकार हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर खरीदेगी। यह निर्णय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत लेकर आया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा।

 बेगराज यादव ने कहा कि किसानों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है कि वे कौन सी फसल उगाएं। चाहे वे गेहूं, धान, सरसों, गन्ना, मक्का, या किसी भी अन्य फसल की खेती करें, उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा। इससे किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय स्थिर रहेगी। यह कदम प्रदेश के किसानों की किस्मत बदलने वाला है। यादव ने कहा कि यह फैसला किसानों के विश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले से किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य मिलने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

  विशेषज्ञों और किसान संगठनों ने भी इस फैसले की सराहना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और बेगराज यादव के इस कदम का स्वागत किया है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। बेगराज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके हितों के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को इस संवेदनशील और दूरदर्शी फैसले के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इस कदम से प्रदेश के किसानों का भविष्य उज्जवल होगा।

Comments are closed.