[post-views]

क्षेत्र में बदलाव की लहर, रोड शो में वर्धन ने दिखाई ताकत : कृष्ण यादव

0 6,461

गुरुग्राम, 3 अक्टूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस समर्थक कृष्ण यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और यह समर्थन क्षेत्र में कांग्रेस की हरियाणा की सबसे बड़ी जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता कांग्रेस और वर्धन यादव के पक्ष में एकजुट हो रही है, उससे साफ है कि बदलाव की लहर चल रही है और यह लहर वर्धन यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। कृष्ण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्धन यादव की युवा सोच, उनकी ऊर्जा और जनता के मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ ने उन्हें लोगों का प्रिय बना दिया है। क्षेत्र की जनता कांग्रेस की नीतियों और वर्धन यादव के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि हर गांव, मोहल्ले, गली, चौपाल में वर्धन यादव का जोरदार स्वागत किया जा रहा है और यह अपार समर्थन साबित करता है कि बादशाहपुर क्षेत्र ने कांग्रेस को दिल से अपनाया है। यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जनता की भलाई और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने बताया कि वर्धन यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान हर व्यक्ति तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने का काम किया है। वर्धन यादव की सोच हमेशा विकासपरक रही है और उनका उद्देश्य क्षेत्र की हर समस्या को जड़ से समाप्त करना और हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कृष्ण यादव ने विश्वास जताया कि बादशाहपुर से वर्धन यादव की जीत हरियाणा में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि जनता की सोच और उम्मीदों की जीत है। वर्धन यादव की बढ़ती लोकप्रियता और समर्थन की लहर देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि जनता कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव और विकास चाहती है। यादव ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस बार वर्धन यादव के पक्ष में भारी मतदान करें और कांग्रेस को बादशाहपुर में ऐतिहासिक जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव की जीत न केवल क्षेत्र के विकास को गति देगी बल्कि हरियाणा में कांग्रेस के मजबूत नेतृत्व की शुरुआत भी करेगी। कृष्ण यादव ने दावा किया कि वर्धन यादव को मिल रहा अपार जनसमर्थन बादशाहपुर से कांग्रेस को हरियाणा में सबसे बड़ी जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास वर्धन यादव के पक्ष में हैं और कांग्रेस की यह जीत क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

Leave A Reply