[post-views]

वर्धन युवा ऊर्जावान नेता जिनकी प्राथमिकता बादशाहपुर का विकास : महेश कौशिक

0 3,617

गुरुग्राम, 30 सितम्बर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को लेकर पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश कौशिक ने वर्धन यादव की उम्मीदवारी पर बोलते हुए कहा कि वर्धन यादव एक ऐसे युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जिनकी प्राथमिकता हमेशा बादशाहपुर की जनता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव की सोच और नीतियां क्षेत्र के लोगों को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। महेश कौशिक ने कहा कि वर्धन यादव का नेतृत्व बादशाहपुर की जनता के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। उनकी सोच युवाओं के विकास, रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और गांवों के सर्वांगीण विकास की है। वर्धन यादव के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व से क्षेत्र की जनता को भरोसा हो गया है कि अब बादशाहपुर की समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी। कौशिक ने वर्धन यादव के काम और उनकी लोकप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वर्धन ने हमेशा समाजसेवा को प्राथमिकता दी है। वह क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि आज क्षेत्र के हर वर्ग में वर्धन यादव के प्रति विशेष सम्मान और समर्थन देखा जा रहा है। महेश कौशिक ने कहा कि वर्धन यादव की उम्मीदवारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा आई है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ वर्धन यादव की जीत के लिए जुट गए हैं। क्षेत्र के लोग भी वर्धन यादव को अपना नेता मानकर उनके साथ खड़े हो गए हैं। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्धन यादव के नेतृत्व में बादशाहपुर की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बार वर्धन यादव को विधायक बनाएं और बादशाहपुर को विकास की नई दिशा देने में सहयोग करें। महेश कौशिक ने वर्धन यादव को बादशाहपुर के विकास का भविष्य बताते हुए उनके प्रति समर्थन और जोश प्रकट किया।

Leave A Reply