[post-views]

प्रदेश में जीत सुनिश्चित सीटों में बढ़ोतरी पर कार्य कर रही भाजपा : कमल यादव

3,689

गुरुग्राम, 22 अगस्त (अजय) : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव ने विश्वास जताया है कि भाजपा की जीत यहां निश्चित है। कमल यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की जीत तो सुनिश्चित है पार्टी तो केवल सीटों की बढ़ोतरी पर कार्य कर रही है, भाजपा ने गुरुग्राम में हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जिले का तेजी से विकास हुआ है, जिससे यहां की जनता भाजपा सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त कर रही है। कमल यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने गुरुग्राम को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा हमने गुरुग्राम में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए हैं। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि यहां के हर नागरिक को उनके जीवन में वास्तविक बदलाव महसूस हो।

 उन्होंने यह भी कहा कि गुरुग्राम का विकास देश और दुनिया के सामने एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हुआ है। हमने जिले को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं, और इस प्रयास में हर वर्ग का सहयोग मिला है। कमल यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास केवल वादे हैं, जबकि भाजपा ने अपने काम से जनता का दिल जीता है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों से खुश है और आगामी चुनावों में पार्टी को भारी समर्थन मिलेगा। कमल यादव ने गुरुग्राम के मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में जिले का विकास और भी तेजी से होगा।

Comments are closed.