[post-views]

क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाना मेरा प्रथम लक्ष्य : वर्धन यादव

0 4,354

 गुरुग्राम, 1 अक्तूबर (ब्यूरो) : बादशाहपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करके गए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने क्षेत्र में चुनावी हवा को कांग्रेस की तरफ कर दिया है, उक्त बातें कांग्रेस समर्थकों ने कही। क्षेत्र में लोगों के बीच कांग्रेस का घोषणा पत्र भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनहित में बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने इसे सरकार बनते ही लागू करने की बात कही। बादशाहपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में जब भी शासन किया है, अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई हैं। भाजपा की 10 साल से केंद्र व राज्य में सरकारें रही। गरीबी खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा ने डिजिटल के नाम पर देश को परेशान किया। परिवार पहचान पत्र जैसे कागजों से गरीबों को गरीबी रेखा से ही बाहर कर दिया। हकीकत यह है कि भाजपा राज में गरीब और अधिक गरीब हुए और अमीरों की संपत्ति और अधिक बढ़ी। वर्धन यादव ने कहा कि मैं बादशाहपुर की जनता से यही आग्रह करता हूं कि आपका भाई, आपका बेटा बनकर मैं चुनाव मैदान में हूं। सभी का आशीर्वाद चाहता हूं। आपके आशीर्वाद से ही आपकी सेवा के लिए चुनाव मैदान में आया हूं। आप मुझे चंडीगढ़ भेज दें। क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाना, समस्याओं का समाधान करना, चुनावी घोषणा पत्र में शामिल विषयों को लागू करवाकर सभी को लाभ मैं दिलाऊंगा। यह बात बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कही।
वर्धन यादव ने सोमवार को इलाइट फिटनेस जिम, हरिजन चौपाल धनकोर्ट, राम विहार धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास, गाड़ोली खुर्द, द्वारका एक्सप्रेस-वे पिलर के पास, ओम विहार फेज-1, धनकोर्ट गांव की धर्मशाला, खेडक़ी रोड धनकोट श्रीराम एनकलेव, भवानी एनकलेव, पालम विहार जे-ब्लॉक, नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी के पीछे जन्मदिवस पार्क में, मारुति कंपनी के सामने सतगुरू एनकलवे में चुनावी सभाएं करके अपने पक्ष में वोट मांगे। प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि जो नेता यहां से जीतकर मंत्री पद तक पहुंचे, वो बादशाहपुर की जनता के बीच से गायब हो गए थे। अब चुनाव के समय निकलकर आए हैं। वर्धन यादव ने कहा कि ना तो सत्ताधारी किसी नेता को कोई फर्क पड़ा और ना ही अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया। मानेसर नगर निगम बनाकर गांवों की जमीन को सरकार ने अपने कब्जे में कर लिया। नगर निगम में शामिल गांवों में कोई सुविधाएं नहीं दी गई। सभी गांव समस्याओं से जूझ रहे हैं। बादशाहपुर विधानसभा गुडग़ांव के चारों तरफ फैली है। कहीं पर भी विकास नजर नहीं आता। लोग सरकार को कोसते नजर आते हैं। ऐसी सरकार का क्या फायदा जो मूलभूत सुविधाएं तक 10 साल में उपलब्ध नहीं करा सकी।

Leave A Reply