गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर-निगम वार्ड 14 से भावी पार्षद उम्मीदवार प्रमोद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी की संगठनात्मक मज़बूती और महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की सोच को दर्शाता है। प्रमोद यादव ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक कर्मठ, अनुभवी और जनसेवा को समर्पित नेत्री हैं। भाजपा ने एक योग्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होकर गुरुग्राम के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हित में फैसले लेती है और राजरानी मल्होत्रा की उम्मीदवारी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्ड 14 के नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं और गुरुग्राम के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया और चुनाव में मजबूती से सहयोग देने का संकल्प लिया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह निर्णय गुरुग्राम में संगठन को और अधिक मज़बूती देगा और विकास की दिशा में नए अवसर खोलेगा। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की भलाई और शहर के विकास को प्राथमिकता देती है, और यह निर्णय उसी सोच का हिस्सा है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, और लोग इसे सही दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं।