[post-views]

वार्ड 14 की जनता बोली पुष्पा ही क्षेत्र को बुनियादी सुविधाएँ दिलाने में सक्षम

0 2,366

गुरुग्राम, 7 फरवरी (अजय) : नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड 14 से पार्षद पद के लिए भावी उम्मीदवार पुष्पा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एकमत होकर जनपंचायती उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जनता का कहना है कि पुष्पा ही वह नेता हैं, जो वार्ड 14 के सभी विकास कार्यों को पूरा कर सकती हैं और क्षेत्र को बुनियादी सुविधाएँ दिलाने में सक्षम हैं। जनता के इस जबरदस्त समर्थन से उत्साहित पुष्पा ने अपने संबोधन में कहा कि वे भाजपा पार्टी के निर्देश पर “फूल” चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेंगी। उन्होंने जनता से मिल रहे अपार समर्थन और प्रेम के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि यदि वे पार्षद चुनी जाती हैं, तो वार्ड 14 के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुष्पा लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय रही हैं और उन्होंने हर संभव तरीके से जनता की सहायता की है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पुष्पा का नेतृत्व वार्ड 14 के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि वे जनता की समस्याओं को करीब से समझती हैं और उन्हें दूर करने के लिए तत्पर रहती हैं। पुष्पा के समर्थन में महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने खुलकर अपना समर्थन व्यक्त किया है। जनता की प्रमुख मांगों में स्वच्छ जल, बेहतर सड़कें, सीवरेज की उचित व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाएँ शामिल हैं। लोगों का विश्वास है कि पुष्पा के नेतृत्व में ये सभी समस्याएँ हल होंगी और वार्ड 14 का विकास नए स्तर पर पहुँचेगा। अब सबकी निगाहें भाजपा पार्टी के आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं, लेकिन जनता का रुझान देखकर यह स्पष्ट है कि पुष्पा चुनाव में एक मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरी हैं।

Leave A Reply