गुरुग्राम, 15 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर-निगम वार्ड 15 से भावी पार्षद उम्मीदवार भारती मनीष हरसाणा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी की महिला सशक्तिकरण नीति और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। भारती मनीष हरसाणा ने कहा राजरानी मल्होत्रा एक सशक्त, कर्मठ और अनुभवी नेत्री हैं, जिनका राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। भाजपा ने एक योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जो भारी मतों से विजयी होकर गुरुग्राम के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हित में फैसले लेती है और राजरानी मल्होत्रा की उम्मीदवारी इसी सोच का प्रमाण है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्ड 15 के नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं और गुरुग्राम के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने भाजपा के इस निर्णय का स्वागत किया और राजरानी मल्होत्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह निर्णय गुरुग्राम में संगठन को और अधिक मजबूती देगा और विकास की दिशा में नए अवसर खोलेगा। भारती मनीष हरसाणा ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की भलाई और शहर के विकास को प्राथमिकता देती है, और यह निर्णय उसी सोच का हिस्सा है। गुरुग्राम में इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश देखने को मिल रहा है, और लोग इसे सही दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं।