[post-views]

वार्ड 17 में निर्दलीय प्रत्याशी निशा अजयपाल पलड़ा को महिलाओं का अपार समर्थन

0 3,551

बादशाहपुर, 18 फरवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार निशा अजयपाल पलड़ा को क्षेत्र की महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान महिलाएं खुलकर उनके पक्ष में आ रही हैं और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले रही हैं। निशा अजयपाल पलड़ा ने कहा जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी तरह निभाऊंगी। वार्ड 17 की हर समस्या का समाधान मेरा पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को क्षेत्र की ताकत बताया और कहा कि सड़क, जल निकासी, बिजली और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

 उनके पति अजयपाल पलड़ा ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा यदि जनता ने निशा को आशीर्वाद दिया, तो वार्ड 17 में प्रशासन खुद जनता के द्वार आकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देना है, ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। चुनावी प्रचार के दौरान वार्ड 17 के कई इलाकों में महिलाओं ने निशा अजयपाल पलड़ा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया है। लोगों का कहना है कि वह एक कर्मठ और ईमानदार उम्मीदवार हैं, जो जनता की आवाज को मजबूत करेंगी। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में जनता का फैसला क्या होगा, लेकिन फिलहाल वार्ड 17 में निशा अजयपाल पलड़ा को मजबूत समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

Leave A Reply