[post-views]

काम किया, काम करेंगे, जन-जन का सम्मान करेंगे : बेगराज यादव

3,666

गुरुग्राम, 22 अगस्त (अजय) : आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा से विधायक प्रत्याशी की ताल ठोक चुके बेगराज यादव ने एक नुक्कड़ सभा में जोरदार संदेश दिया। उन्होंने कहा हमने काम किया है, और आगे भी काम करेंगे। हर व्यक्ति का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। बेगराज यादव ने बादशाहपुर की जनता से अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। बेगराज यादव ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को रेखांकित किया और कहा कि हरियाणा में 36 बिरादरी के समग्र विकास के लिए भाजपा सरकार का फिर से सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा हमने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रसर किया है, और इस यात्रा को जारी रखने के लिए जनता का समर्थन आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि हरियाणा के हर नागरिक का सम्मान और विकास सुनिश्चित करना है। बेगराज यादव ने जनता से आग्रह किया कि वे भाजपा को अपना समर्थन देकर राज्य के विकास में योगदान दें। इस दौरान बेगराज यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया और कहा कि वह हर घर जाकर लोगों से मिलेंगे और उन्हें भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। उनके इस उत्साह और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखा जा रहा है।

Comments are closed.