[post-views]

BJP ने विकास की नई इबारत लिखी है, सबसे बड़ा उदाहरण गुरुग्राम : अजीत यादव

12,345

गुरुग्राम, 10 अगस्त (ब्यूरो) : गुरुग्राम भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत यादव ने कहा है कि भाजपा की नायाब सरकार की बदौलत गुरुग्राम का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा में विकास की एक नई इबारत लिखी है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण गुरुग्राम है। अजीत यादव ने कहा गुरुग्राम में जो विकास हुआ है, वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की योजनाओं और नीतियों का परिणाम है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विकास हो, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, या फिर शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार, हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से किसानों, युवाओं और महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है, जिससे राज्य की प्रगति और समृद्धि में वृद्धि हो रही है।

यादव ने इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले चुनावों में भाजपा फिर से हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा जनता का भाजपा के प्रति विश्वास अडिग है। लोग जानते हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य का समग्र विकास कर सकती है। हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा ने जिस तरह की प्रगति की है, वह इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन की मिसाल पेश की है, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। हमारा उद्देश्य राज्य के हर नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाना है, और इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। अजीत यादव ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी और हरियाणा में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Comments are closed.